एसपीऑफिस पहुंचा प्रेमी जोड़ा, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

Jun 12 2023

ग्वालियर। एक शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने अपने प्यार के लिए पुलिस से सुरक्षा मांगी है। दोनों ने ही परिवार के खिलाफ जाकर एक दूसरे को चुना और घर से भागकर शादी की। लेकिन इस कदम के बाद परिवार वाले उनके जान के दुश्मन बन गए है। प्रेमी जोड़े में लडक़ा हिंदू समाज का है, जबकि लडक़ी मुस्लिम समुदाय की है। दोनों ने पुलिस कप्तान राजेश सिंह चंदेल से अपने जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह प्रेमी जोड़ा मुरैना से आया है, जो ग्वालियर में पुलिस कप्तान से मिलकर अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेमी जोड़े ने बताया कि वह लंबे समय से लिविंग रिलेशन में मुरैना रह रहे हैं। और अभी 15 दिन पहले ही दोनों ने लव मैरिज की है। इस बात को लेकर लडक़ी के घर वालों को ऐतराज है और वह लगातार लडक़े पर मुस्लिम धर्म अपनाने की बात का दवाव बना रहे है। वहीं लडक़े ने मुस्लिम धर्म अपनाने से मना कर दिया। जिस को लेके लडक़ी के घर वालो का कहना है कि अगर धर्म परिवर्तन नहीं करता तो वह लडक़े ओर उसके नाना को जान से मारने की धमकी दे रहे है। इस बात को लेकर वह काफी डारे और सहमे हुए हैं। 
दरसल मुंबई की रहने वाली एक मुस्लिम समाज की लडक़ी फरजाना बानो लंबे समय से मुरैना में एक हिंदू समाज के लडक़े नमन शाक्य के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। नमन शाक्य और फरजाना बानो ने अभी 15 दिन पहले ही एक मंदिर से शादी कर ली। इस बात को लेकर लडक़ी फरजाना बानो के घर वाले लगातार लडक़े पर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम समाज धर्म अपनाने की बात का दबाव बना रहे हैं और जब लडक़े ने मुस्लिम धर्म अपनाने से मना कर दिया तो उसको और उसके नाना को जान से मारने की धमकी देने लगे है। 
इधर इस बात से प्रेमी जोड़ा काफी डरा और घबराया हुआ है जो कुछ दिनों से मुरैना में एक एक गुम स्थान पर छुपे हुए थे। सोमवार की सुबह वहां से निकल कर ग्वालियर पहुंचे, और एसपी राजेश सिंह चंदेल से मदद की गुहार लगाई। 
वहीं एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है एक प्रेमी जोड़ा उनसे मदद की गुहार लगाने आया था, इस बात को लेकर मुरैना पुलिस से बातचीत की जा रही हैं। उन्हें आश्वासन दिया गया है उनकी हर संभव मदद की जाएगी।