जैन मिलन महिला थाटीपुर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ

Jun 12 2023

ग्वालियर। जैन मिलन महिला शाखा थाटीपुर का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को थाटीपुर स्थित होटल सिलेब्रेशन में हुआ। जिसमे नवीन महिला कार्यकारिणी टीम को विधिपूर्वक शपथ दिलाई गई। जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया की शपथ समारोह की मुख्य अतिथि जैन मिलन की राष्ट्रीय चेयर पर्सन शीला जैन थी। विशिष्ट अतिथि शपथ अधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश जैन, क्षेत्रीय प्रभारी राजेश जैन, कार्यकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष अनीता, क्षेत्रीय सचिव महेंद्र जैन मौजूद थे। 
समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवन महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। महावीर वंदना रचना जैन व सरिता जैन एवं मंगल चरण व स्वागत नृत्य सौम्या जैन और मेहुल जैन ने प्रस्तुति दी। शपथ अधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश जैन ने नवीन अध्यक्ष संगीता जैन, सचिव सारिका जैन एवं कोषाध्यक्ष अल्पना जैन सहित पूरी टीम को 2023 से 24 तक धार्मिक व मानवसेवा के लिए विधिपूर्वक शपथ दिलाई गई। 15 नवीन सदस्यों को भी शपथ दिलाई।
शपथ के उपरांत पूर्व अध्यक्ष सारिका जैन पूर्व सचिव साधना जैन ने अपना पदभार नई कार्यकारिणी समिति अध्यक्ष संगीता जैन एवं सचिव सारिका जैन को कोलर पिन लगाकर सालभर का कार्य सौंपा  गया। इस मौके  मृदुला जैन, मधु जैन नीलम जैन, उर्मिला जैन एवं बालिका ग्रुप की संयोजिका रूबी जैन ममता जी मौजूद रही। मंच का संचालन नीलम जैन व रंजना जैन ने किया।