पुलिस ने वाहन चैकिंग में तीन बदमाशों को अवैध हथियारों सहित पकड़ा
Jun 12 2023
ग्वालियर। एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों तथा अपराधियों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के दौरान एसपी द्वारा पुलिस के समस्त अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में सघन वाहन चैकिंग कर अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों को पकडने हेतु आदेशित किया गया।
सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा पंकज त्यागी द्वारा गत रात्रि में थाना बल के साथ प्रभावी वाहन चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को पदमपुर खेरिया की तरफ से तीन लडके अलग-अलग मोटर सायकिल से तेज स्पीड में आते हुये दिखे, जिन्होने पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चैकिंग को देखकर वापस मोटर सायकिल को मोडकर भागने का प्रयास किया। जिस पर से पुलिस टीम को संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त तीनों लडकों को पीछा कर पकड लिया गया। पकडे गये तीनों लडको से पूछताछ करने पर उन्होने खुद को भिंड व मुरैना का रहने वाला बताया जो कि हाल ही में ग्वालियर में किराये से रह रहे है।
पुलिस टीम द्वारा तीनों की तलाशी लेने पर एक के पास से एक 315 बोर का 1 देशी कट्टा व 1 जिंदा राउंड मिला, दूसरे के पास से 12 बोर का 1 देशी कट्टा व 1 जिंदा राउंड व तीसरे लडके के पास से 315 बोर अधिया व 1 जिंदा राउंड मिला। जिन्हे पुलिस टीम द्वाराजप्त कर उक्त तीनों बदमाशों के विरूद्ध आम्र्स एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर उनके पास से मिले अवैध हथियारों व मोटर सायकिल के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त तीनों बदमाशों में से एक बदमाश द्वारा अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर बारदात गैंग के नाम से स्टेटस लगा रखा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









