सही राह पर ध्यान केंद्रित करे, जीवन में आगे बढ़े:अंजली गुप्ता बत्रा
Jun 12 2023
ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर वीरांगना द्वारा नशा मुक्ति केंद्र में ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसमे नेशनल ट्रेनर अंजली गुप्ता बत्रा ने कहा की जीवन एक अनमोल है और उसको सार्थक बनाना हमारी जि़म्मेदारी है कई बार कुछ बातो को हमे बुरा सपना समझ कर भूल जाना चाहिए और जीवन को नये सिरे से शुरू करना है मना आप से गलती हुई है पर उसे ले कर बैठे नहीं रहना है हमे आगे बढऩा है संसार में सबसे ज़्यादा ज़रूरी है तो वो है हम सव्यं और जब हम सव्यं का ध्यान रखेगे तभी कुछ अच्छा कर सकेगे। नए रास्ते पर चलने के लिए कुछ नई बातो का अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा।
योगा निरंतर रूप से योग और मैडिटेशन से आप अपने आप को मज़बूत बना सकते है। नशा छोडऩे के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने ध्यान को स्थिर रखें. इस दौरान लोगों से मेलजोल बढ़ाएं ताकि आपके दिमाग में नशे से जुड़े ख्याल ही न आए। नशा छोडऩे में सबसे बड़ी भूमिका मजबूत मन और इरादा निभाता है। अगर आपने मन में ढान लिया कि अब आप दोबारा नशे को हाथ नहीं लगाएंगे, तो पहले मन में आत्मविश्वास बढ़ाएं। खुद पर भरोसा करना शुरू करें कि इस काम को फिर से नहीं दोहराएंगे।
खेल के प्रति अपना रुझान बढ़ाये खेल एक ऐसी दवा है जो हमे शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। लत छोडऩे से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि आपने नशा करना शुरू क्यों किया था। क्योंकि अगर आप यह कारण जानते हैं, तो आपको भविष्य के लिए नए रास्ते तलाश करने में मदद मिलेगी। कारण जानने के बाद प्लान बनाएं कि अगर पुरानी स्थिति दोबारा आपके सामने आती है, तो आप क्या करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन अध्यश सुमन दीक्षित ने किया, साथ ही ज्योत्सना तिवारी ने बताया की इन ट्रेनिंग से बहुत फक़ऱ् आया है जो लोग बार बार नशे के कारण वापस आते थे। उनका आना कम हुआ है और बहुत लोग नशा छोडक़र अपने जीवन में आगे बढ़ कर नौकरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे है। अंजली की ट्रेनिंग ने लोगो को बहुत प्रभावित किया है कार्यक्रम में भारती राजोरिया आदि उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









