चौरसिया समाज का कोई युवा उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा: रमेश लक्खूलाल

Jun 12 2023

ग्वालियर। शिक्षा के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करना किसी भी सामाजिक संगठन का सबसे महत्तवपूर्ण कार्यों में से एक है। चौरसिया समाज भी किसी भी प्रतिभावान युवा को उच्च शिक्षा के लिए समाज सहयोग करेगा। यह बात चौरसिया समाज विकास संघ ट्रस्ट ग्वालियर द्वारा ग्वालियर चंबल संभाग के समस्त स्वजातीय छात्र-छात्राओं के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स में युवा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर काउंसलिंग मेले में सकल तंबोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश लक्खूलाल चौरसिया ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कही। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नागपुर से पधारी श्रीमती सरिता विजय चौरसिया ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को कैरियर के विभिन्न अवसरों से परिचय कराया।
कार्यक्रम संयोजक मनोज चौरसिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में सीबीएसई एवं एमपी बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा 75 प्रतिशत या अधिक अंकों से उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं एवं विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं का प्रशस्ति पत्र एवं मेडल द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में भोपाल से उपस्थित वक्ता आरके चौरसिया, मुन्नालाल चौरसिया, लक्ष्मण चौरसिया, मुरैना से सिविल जज भरतदीप चौरसिया, विदिशा से सिविल जज गौरव चौरसिया सहित अन्य वक्ताओं ने उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया कि अब आगे वे कौन सी यूनिवर्सिटी, कॉलेज में एडमिशन लें। उच्च शिक्षा के लिए सरकार की कौन कौन सी योजनाएं है, कैरियर के लिए कौन कौन से नए क्षेत्र है। तकनीकी के युग में भविष्य के नए जॉब क्या होंगे और वे अपने आप को अभी से कैसे इसके लिए तैयार करें, आदि की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में 10वीं, 12वीं में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं को एवं शिक्षको को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के रवींद्र चौरसिया, गोविंद चौरसिया, देवेंद्र चौरसिया, मनोज चौरसिया, मनीष चौरसिया, पवन चौरसिया, प्रो जगदीश चौरसिया, श्रीकृष्ण चौरसिया सहित ग्वालियर, भिंड, मुरैना, बिलौआ, बरई, डबरा, शिवपुरी, करैरा, नरवर, गुना, दतिया, सेवड़ा, लहार आदि सभी जगहों के  छात्र छात्राएं, कॉलेज स्टूडेंट्स, अभिभावक एवं समाज सेवी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन हरिओम चौरसिया, श्रद्धा चौरसिया ने किया एवं आभार श्रीमती भावना चौरसिया ने व्यक्त किया।