कोई भी पर्वत हमारे आत्म विश्वास से बड़ा नहीं हो सकता- कमलेश पटेल
Jun 11 2023
ग्वालियर। सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति द्वारा ठाटीपुर पर मानसिक रुप से दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों हेतु एक विशेष मोटीवेशनल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डांस इंडिया डांस के चैम्पियन एवं भारत आइकॉन अवार्ड प्राप्त कमलेश पटेल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मप्र जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में मप्र उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डीपीएस भदौरिया एवं समाजसेवी परमानंद श्रीवास उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की रुपरेखा एवं स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष हरिओम गौतम द्वारा प्रस्तुत किय गया।
डांस इण्डिया डांस के चैम्पियन कमलेश पटेल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी पर्वत हमारे आत्म विश्वास से बड़ा नहीं हो सकता। जब हम कठिन परिश्रम व लगन से उस पर्वत के शिखर पर पहुँचते हैं तब वही पर्वत हमारे पैरो के नीचे होता है। उपस्थित लोगों को अपने संघर्ष की कहानी बताते हुए कमलेश पटेल ने कहा कि 80 प्रतिशत विकलांग होने के बावजूद भी मैने कभी हार नहीं मानी।
शुरुआत में लोग मुझ पर हँसते थे कि बगैर पैरो के यह कैसे डांस करेगा, कई कई किलोमीटर ट्राई साइकिल चलाकर में चुपचाप डांस सीखने के लिए जाता था। आज उसी लगन व कठिन परिश्रम के बल पर मैने डांस में अपना नाम देश व विदेश में हांसिल किया है। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल करना कठिन नहीं है बस जरुरत हैं आपको कड़ी मेहनत व लगन की। कड़ी मेहनत व लगन के बल पर आप अपने जीवन के किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हो।
उन्होंने दिव्यांगजनों हेतु रमन शिक्षा समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में उन्होंने स्नेह स्पेशल स्कूल के छात्र छात्राओं एवं सीपीएलआई परियोजना के वॉलियन्टरों को सम्मानित भी किया।
संस्था द्वारा कार्यक्रम के शुभारंभ में कमलेश पटेल का शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के अंत में सीपीएलआई परियोजना के वॉलियन्टरों को कमलेश पटेल द्वारा नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर संस्था सचिव रामदास माहौर, आशीष चौहान, प्रीति मिश्रा, उर्मिला कुशवाह,प्रियंका शर्मा, रजनी माहौर, खुशबू राठौर, देवांशु मूदंड़ा, ज्योति श्रीवास्तव, पल्लवी तोमर सहित कई गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









