शांति और सद्भाव बौद्ध संस्कृति की पहचान-चौधरी मुकेश सिंह
Jun 10 2023
ग्वालियर। शांति एवं सद्भाव बौद्ध संस्कृति की पहचान रही हैं। भगवान बुद्ध ने समाज में रहने वाले सभी नागरिकों को सत्य, अंहिसा पर चलने का मार्ग दिखाया। इस पर चलकर संपूर्ण विश्व में शांति, न्याय, भाईचारे और समानता की स्थापना की जा सकती है। यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने ग्राम मेंहदा, रौन में प्रवास के दौरान क्षेत्रवासियों से कही। इससे पहले अम्बेडकर पार्क में तथागत गौतम बुद्ध एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पूर्व सरपंच हवलदार सिंह जाटव ने समाजबंधुओं के साथ अम्बेडकर पार्क को विकसित करने की मांग रखी।
जिस पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। साथ ही मौके पर बाउंड्रीवॉल एवं मिट्टी भराव के लिए एक लाख रुपए की राशि भेंट की। पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह ने कहा कि तथागत बुद्ध ने मानव लोक कल्याण की भावना को जन्म दिया और शान्ति का उपदेश देकर सबसे पहले पंचशील के विषय में अवगत कराया। इस मौके पर रामलखन नागर, राजेश जाटव, प्रेमबाबू नागर, खसेरेलाल बघेल, शेर सिंह फौजी, शैलन्द्र त्यागी, रामस्वरूप बघेल, नागेन्द्र सिंह राजावत, रामप्रकाश बघेल, मुश्ताक खान, साहबुदीन, अमर सिंह बघेल, शिवसिंह बघेल, रामकुमार पाठक, जंगबहादुर भदौरिया, राकेश सोनी, वीरेन्द्र सिंह राजावत, राजेश बघेल, डीएस बघेल, विकास बघेल आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









