जय भवानी मराठा महिला मंडल के जत्रा मेले का शुभारंभ 17 जून को

Jun 10 2023

ग्वालियर। महाराष्ट्र क्षत्रिय हित चिंतक सभा एवं जय भवानी मराठा महिला मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय जत्रा मेला 17 जून को शाम 4:30 बजे मराठा बोर्डिंग परिसर में किया जा रहा है। जिसकी मुख्य अतिथि भाजपा की पार्षद श्रीमती अर्पणा पाटिल और वरिष्ठ अतिथि के रुप में यामिनी पांडे होंगी। 
जत्रा मेला के शुभारंभ के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में पहले दिन मेहंदी और रंगोली की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, दूसरे दिन 18 जून को डांस एवं गायन की प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने व प्रतियोगिता में विजयी होने वाले बच्चों को जय भवानी मराठा महिला मंडल के सदस्यों व अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस दो दिवसीय जत्रा मेला कार्यक्रम की जानकारी संयोजक सोनल चौहान ने दी। सोनल चौहान ने इस जत्रा मेले के कार्यक्रम में समाज के लोगों को मेले का लुफ्त उठाने का आग्रह किया है।
इस अवसर पर सोनल चव्हाण, सुनंदा परांडे, नेहा रणदिवे, रश्मि दलवी, संध्या जाधव, संध्या सोनोने, शशि योगे, बालराज शिंदे, धर्मेन्द्र गायकवाड सहित मराठा समाज के गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।