निदेशक मंडल के सदस्य ने किया प्रगतिरत विकास कार्यो का किया निरीक्षण

Jun 10 2023

ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी के तहत शहर में प्रगतिरत परियोजना की समीक्षा के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत केंद्र शासन के नॉमिनी डायरेक्टर अशोक कुमार बावल ग्वालियर के अपने दो दिवसीय प्रवास के अतंर्गत ग्वालियर पहुंचे। बावल ने ग्वालियर स्मार्ट सिटी ऑफिस पहुंचकर आईटीएमएस कंट्रोल रुम व कंट्रोल कमांड सेंटर का मुआयना किया व इसके बाद स्मार्ट सिटी के प्रगतिरत कार्यो की समीक्षा की। बावल ने समीक्षा बैठक के बाद महाराज बाडा क्षेत्र मे चल रहे प्रगतिरत कार्यो का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर सहीत स्मार्ट सिटी के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नाँमिनी निदेशक अशोक कुमार बावल ने स्मार्ट सिटी आँफिस मे सर्वप्रथम आईटीएमएस कंट्रोल रुम का मुआयना किया। बावल ने आईटीएमएस सिस्टम के हर पहलु पर विस्तार से चर्चा की। उन्होने कहाँ कि ग्वालियर का आईटीएमएस सिस्टम के कुछ फीचर ऐसे है जो मेट्रो सिटी के सिस्टम मे भी नही है। उन्होंने आइटीएमएस सिस्टम की सराहना करते हुये कहाँ कि ग्वालियर के ट्रैफिक को सुगम बनाने मे इसकी अहम भूमिका रहेगी। 
इस अवसर पर बवाल ने प्रदेश मे सबसे ज्यादा आँनलाइन माध्यम से जुर्माना राशि लगभग 5 करोढ रुपये जमा करवाने को लेकर स्मार्ट सिटी कारर्पोरेशन की सराहना की। उसके बाद अशोक कुमार बावल ने बैठक कर ग्वालियर स्मार्ट सिटी के प्रगतिरत कार्यो की समिक्षा की इस अवसर पर स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर ने शहर विकास के लिये चल रही सभी परियोजना के बारे मे बावल को विस्तार से जानकारी दी।
बैठक मे बावल ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जो भी प्रगतिरत कायऱ् चल रहे है उन्हे समयसारणी बनाकर तय अवधि मे पूरा कर ले वही जो नयी परियोजना अभी शुरु की जा रही है। उनकी भी पूर्ण होने की अवधि निर्धारित स्मार्ट सिटी मिशन के कार्यकाल के हिसाब से तय हो।
बावल ने समिक्षा बैठक के बाद महाराजा बाडा क्षेत्र मे चल रहे विभिन्न कार्यो का भी निरीक्षण किया। बावल ने स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित डिजीटल म्यूजियम औऱ महाराज बाडे की ऐतिहासिक इमारतों पर की गई फसाड लाइटिंग का भी मुआयना किया औऱ काफी सराहना की।