पूर्व मंत्री माया सिंह और महापौर ने किया सडक़ निर्माण का भूमिपूजन
Jun 10 2023
ग्वालियर। शहर में इन दिनों चुनावी साल में विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण का दौर चल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को हरीश्ंाकरपुरम में पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह एवं महापौर डॉ.शोभा सिंह सिकरवार ने सडक़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस सडक़ के निर्माण से यहां के रहवासियों को आवागमन में सुविधा होगी।
भूमिपूजन अवसर पर पूर्व मंत्री माया सिंह एवं महापौर डॉ.शोभा सिकरवार के साथ बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल और पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।
लंबे समय से इस सडक़ के निर्माण को लेकर यहां के रहवासियों ने मांग की थी और सडक़ की बदहाली के कारण यहां हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। इस सडक़ के निर्माण से जल्द लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









