आंधी से गिरी दीवार, आंगन में बैठी तीन बच्चियां घायल
Jun 10 2023
ग्वालियर। एक घर में उस वक्त भगदड़ मच गई जब पड़ोसी की दीवार उनके घर पर आ गिरी। हादसे में घर के आंगन में बैंठी तीन बच्चियां दीवार के नीचे गिरते ही उसकी चपेट में आने से घायल हो गई। बच्चियों की चीख को सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हुए और बच्चियों को मलवा से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां बच्चियों की हालत खतरे से बाहर है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के दानाओली में रहने वाले परिहार परिवार की तीन बच्चियां आंगन में बैठीं हुई थी तभी पड़ोस में रहने वाले राजेंद्र शर्मा के मकान की दीवार घर के आंगन में बैठी तीन बहनों के ऊपर आकर गिर पड़ी। जिसमें 14 वर्षीय शशि, 15 वर्षीय निशा और 16 वर्षीय लाली परिहार घायल हो गई हैं। दीवार गिरने से घायल तीनों बच्चियों के शोर से आसपास रहने वाले वहां पहुंचे और रेस्क्यू कर उनको मलवे से बाहर निकाला। तीनों घायल बच्चियों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्चियों को मामूली चोट आई है, जिनका ट्रीटमेंट कराने के बाद बच्चियों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि पड़ोसी राजेन्द्र शर्मा और बच्चियों का मकान काफी पुराना है और जर्जर हालत में है। इसी कारण पड़ोसी के मकान की दीवार जगह-जगह से चटक रही थी। गत शाम को आए पानी और आधी के कारण दीवार भराभरा कर गिर पड़ी। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड दमकल और पुलिस मौके पर जा पहुंची जहां मकान को फिलहाल बंद कर दिया है और परिवार को मकान में जाने के लिए मना कर दिया गया है।
पता चला है कि जिस मकान में बच्चियां घायल हुई हैं उस मकान में विजय सिंह परिहार, उनकी पत्नी लक्ष्मी परिहार अपनी तीनों बच्चियों के साथ रहते हैं। इस मकान में 10 लोग और रहते हैं। दीवार गिरने से कुछ देर पहले तक पूरा परिवार वहीं बैठा था। यदि हादसे के समय वह वहां होते तो घटना गंभीर हो सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









