प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या
Jun 10 2023
ग्वालियर। घासमंडी मंगलेश्वर रोड पर गत रात एक युवक को घेरकर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई हैं। युवक पर गोलियां बरसाने के बाद हमलावर फरार हो गए। युवक को दो गोलियां लगी हैं और पहले उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिर हालत और बिगडऩे पर उसे जेएएच रैफर किया गया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया है। घटना का पता चलते ही पुलिस घटना स्थल और अस्पताल पहुंची।
हमलावर अभी अज्ञात हैं, लेकिन मृतक के ममेरे भाई ने हमलावर एक लडक़ी के भाई व चाचा बताए हैं। इस लडक़ी से मृतक का मेलजोल था। दो बार उसे लेकर भाग चुका है। 22 जून को लडक़ी की शादी है। उसी को रुकवाने का प्रयास मृतक कर रहा था। इससे पहले कई बार वह थाने में राजीनामा कर चुका है।
ग्वालियर के घासमंडी निवासी 23 वर्षीय यश राठौर गत रात को अपने दोस्त व रिश्तेदार नरेन्द्र के घर होते हुए अपने घर वापस जा रहा था। अभी वह मंगलेश्वर रोड से गुजर रहा था कि तभी उसे तीन लोगों ने घेरकर मारपीट की और विरोध करने पर गोलियां चला दीं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यश पर तीन गोलियां चलाई गई थीं। दो गोलियां यश को लगी हैं जिनमें से एक गोली पसलियों को डेमेज करते हुए आरपार निकल गई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और उसके दोस्त उसे लेकर फूलबाग स्थित निजी हॉस्पिटल पहुंचे जहां उसकी हालत बेहद नाजुक थी। कुछ देर के इलाज के बाद उसे जेएएच के ट्रॉमा सेंटर रैफर कर दिया गया। जहां देर रात 2 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया है
मृतक यश के ममेरे भाई नरेन्द्र ने बताया कि एक वंदना नाम की लडक़ी है। जिससे यश कभी बातचीत करता था। लडक़ी के परिजन को यह बात पसंद नहीं थी। कई बार वह मंगलेश्वर रोड से निकलने के लिए मना कर चुके थे। दो बार बात थाने तक पहुंच चुकी थी। दस दिन पहले भी विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर लडक़ी और उसके परिजन ने यश पर गत रात को हमला किया है। उसने पुलिस पर भी लडक़ी के परिजनों की मदद कर थाने में कुछ दिन पहले उसके दोस्त को धमकाने का आरोप लगाया है।
ऐसा पता लगा है कि जिस लडक़ी के चक्कर में युवक की हत्या होने की बात मृतक का भाई कर रहा है। उसकी 22 जून को शादी है। मृतक उस लडक़ी को लेकर दो बार भाग चुका है। अब आरोप है कि वह उसकी शादी रुकवाना चाहता था। इसी वजह से उस पर हमला हुआ है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुष् कर दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









