बिरसा मुंडा ने आदिवासी ही नहीं देशवासियों का मान बढ़ाया : पुषाम
Jun 10 2023
ग्वालियर। बिरसा मुंडा ने अपने सुकृत्यों एवं वीरतापूर्ण कामों से आदिवासी समाज ही नहीं संपूर्ण देशवासियों का मान बढ़ाया। यह बात मुख्य अतिथि संयुक्त कलेक्टर पुष्पा पुषाम ने अजाक्स कार्यालय में जननायक बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजाक्स के जिलाध्यक्ष मुकेश मौर्य ने की। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर आरए मित्तल, डॉ. सीएस मालवीय तथा उरांव एवं अन्य आदिवासी संगठन के सचिव रामेश्वर राम पटेल थे। इससे पहले अतिथियों द्वारा बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
सभी ने जननायक बिरसा मुंडा द्वारा आदी के लिए किए गए साहसिक संघर्ष को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। अजाक्स के जिलाध्यक्ष मुकेश मौर्य ने कहा कि हम सबके लिए गर्व की बात है कि हम उसी देश के वासी हैं जहां बिरसा मुंडा जैसी विभूतियां जन्मी थीं। जब हम जन नायक बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करेंगे तभी उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्घांजलि होगी। हम सभी को उनके आदर्शों पर चलकर देश और समाज की भलाई के लिए काम करना चाहिए। रामेश्वर राम पटेल ने जननायक मुंडा के कृतित्व व व्यक्तित्व पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मनोहर कटारिया ने एवं आभार झडा सिंह गोयल ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर इंजी. डीएन जाटव, शांतिप्रकाश राजोरिया, किशोर चौहान, अतर सिंह जाटव, कमलेश जाटव, अरविंद ऑस्कर, डॉ. मंगल सिंह यादव, बीरवल जाटव, राजेश शिरोमणी, डॉ. रवि वर्मा, राधाकृष्ण शाक्य आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









