एमआईटीएस के छात्रों ने किया इंडस्ट्रीयल विजिट

Jun 09 2023

ग्वालियर। एमआईटीएस कॉलेज ग्वालियर के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा मैनजमेंट के समस्त छात्र एवं छात्राओं के लिए इंडस्ट्रियल विजिट का आयोजन किया गया। इस दौरान मैनजमेंट के समस्त छात्रों ने भाग लिया। सभी छात्रों द्वारा मालनपुर स्थित नोवा स्टर्लिंग एग्रोइंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी में जाकर इंडस्ट्री का भ्रमण करने के साथ-साथ इंडस्टी ऑपरेट करना एवं वह उपयोग में आने वाली सभी उत्पादक उपकरणों के कार्यों को समझते हुए उत्पादन की बारीकियों को समझा और इंडस्ट्री में होने वाले दिन प्रतिदिन के अनुभवों को कर्मचारियों की मदद से समझने का प्रयास किया। 
इंडस्ट्री को चलाने में सहायक सभी प्रकार के उपकरणों में होने वाले परिवर्तनों को समझने का प्रयास किया। इस इंडस्ट्रियल विजिट के माध्यम से समस्त छात्र एवं छात्राओं को इंडस्ट्री के कार्य करने की गतिविधियों को समझने का एक बेहतरीन मौका मिला।