फैंसी ड्रेस, चित्रांकन प्रतियोगिता के 44 विजेता बच्चे पुरस्कृत होकर ख़ुश हुये
Jun 09 2023
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता व 3 और 4 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रांकन एवम फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ शिखा कटठल ने बताया कि इन सभी प्रतियोगिता में करीब 400 बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया था।
इस आयोजन में जो 44 बच्चे विजेता व उपविजेताओं बने। उन्हें संस्था द्वारा 9 जून को दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। आयोजन में अतिथियो में एएसपी यातायात विक्रम कनपुरिया, यातायात सूबेदार सोनम पाराशर उपस्थित थी। अध्यक्षता संस्था की संयोजिका डॉ कटठल ने की।
इस अवसर पर विक्रम कनपुरिया ने कहा कि बच्चों के लिए इस तरह के आयोजन बहुत जरूरी है, इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। सूबेदार सोनम पाराशर ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी और इसी तरह अच्छा कार्य करें। और अपने माता-पिता का और ग्वालियर का नाम रोशन करें। डाक्टर शिखा कटठल ने कहा कि बच्चे पुरूस्कार के हकदार होते हैं और समय समय पर बच्चों को पुरस्कृत करना चाहिए।
आयोजन में संस्था के सभी पदाधिकारी डॉ मनीष रस्तोगी, अशोक जैन, धीरज गोयल, राजेश त्रिपाठी, शिवम गुप्ता ने सभी विजेता एवम उपविजेताओं को अपनी ओर से व संस्था की ओर से शुभकामनाएं प्रेसित की गई। और इसी तरह अपनी पढ़ाई के साथ साथ इस तरह के आयोजनों में भी भाग लेने की बात कही आभार प्रदर्शन अशोक जैन ने किया अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









