वाल्मीकि समाज की बहनों का सम्मान प्रतिदिन होना चाहिए:अभय चौधरी

Jun 09 2023

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था कि वार्ड 18 की अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि संस्था अध्यक्ष ड़ॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी के आह्वान पर वाल्मीकि समाज की बहनों को स्वच्छता दूत सम्मान से सम्मानित करने का संकल्प लिया है।  इसी क्रम में शुक्रवार को दीनदयाल नगर स्थित मंगल भवन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन ड़ॉ सीबी शर्मा एवं आभार वन्दना कौर ने व्यक्त किया। सर्वप्रथम अतिथियों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र लर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ततपश्चात संस्था पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया।
बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की अध्यक्ष ड़ॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी ने वाल्मीकि समाज की बहनों को स्वच्छता दूत सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चोधरी, कार्यक्रम की अध्यक्षता जवर सिंह ने की विशिष्ठ अतिथि वार्ड 18 की पार्षद रेखा त्रिपाठी, एचओ किशोर चौहान, राकेश करोसिया उपस्थित रहें।
इस अवसर पर अभय चोधरी ने कहा कि वाल्मीकि समाज की बहनों का सम्मान प्रतिदिन होना चाहिए जो सुबह से रात तक सफाई करते रहते है। वहीं  रेखा त्रिपाठी, जवर सिंह ने सभी सम्मानित होने वाली बहनों को बधाई दी एवं संस्था की सराहना की। 
डॉ वन्दना ने बताया कि संस्था ग्वालियर शहर की सभी वाल्मीकि बहनों को स्वच्छता दूत से सम्मानित करेगी, जिसकी तैयारी कर ली गई है। सही मायने में इस समाज की मेहनत से ही स्वच्छता में ग्वालियर नम्बर वनकर रहेगा। कार्यक्रम में बंटी शर्मा, मधु शर्मा, वन्दना कौर, राधा मांझी, भारती सेंगर व संस्था सदस्य उपस्थित थे।