उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया

Jun 09 2023

ग्वालियर। उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के द्वारा शुक्रवार प्रात 7 बजे सफाई कर्मीयों की उपस्थिति चेक की गई। जिसमे क्षेत्र क्रमांक 19 के वार्ड 35 में राकेश, रानी, अजय सहित 3 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए। साथ ही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
 उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान द्वारा राम मन्दिर, पाटनकर बाजार  में निरीक्षण कर सार्वजनिक शौचालय व मूत्रालयों का निरीक्षण किया, साथ ही तीनों अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए। तथा समस्त सफाई कर्मचारियों को समय पर ड्रेस कोड में आने की हिदायत दी गई एवं डोर टू डोर वाहनो को सुबह 5:30 बजे कार्यशाला से निकलने संबधित निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी उपस्थित रहे।