आईआईटीटीएम की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी मौत
Jun 08 2023
ग्वालियर। पर्यटन मंत्रालय द्वारा संचालित आईआईटीटीएम यानि इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट के एक हॉस्टल में बीती रात सनसनी फ़ैल गई, जब हॉस्टल में रहने वाली एक बीबीए फस्र्ट ईयर की छात्रा ने गत रात फांसी लगाकर जान दे दी। जिसकी सूचना हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों द्वारा मैनेजमेंट और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतारकर जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल यह पता नहीं चल सका छात्रा ने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
जानकारी के मुताबिक हरियाणा रहने वाली महक यादव आईआईटीटीएम ग्वालियर से बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी, बीती रात उसने अपने हॉस्टल के कॉमन रूम में जाकर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सही वजह तो फिलहाल सामने नहीं आई है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या करने से पहले किसी से फोन पर बात की है। पुलिस ने मौके से उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है।
बताया जा रहा है कि वह कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी उसके साथ उसके रूम में 2 क्लासमेट और रहती थी। बीती रात महक की दो क्लासमेट रूम में ही थी तभी महक के मोबाइल पर एक फोन आया और वो बात करते-करते कमरे से बाहर चली गई। इसके बाद वह गल्र्स कॉमन रूम में पहुंच गई।
जब महक काफी देर तक रूम में वापस नहीं लौटी तो उसके रूममेट को चिंता हुई और वे उसे ढूंढने लगी, जब रूममेट गल्र्स कॉमन रूम में पहुंची तो उन्हें वहां महक फांसी के फंदे पर लटकी हुई दिखी, ये देखकर उनकी चीख निकल गई। घटना सामने आते ही हॉस्टल में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मैनेजमेंट को दी गई फिर पुलिस मौके पर पहुंची, मैनेजमेंट ने छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी है।
सीएसपी विजय भदौरिया ने कहा कि छात्रा ने आत्महत्या क्यों की है अभी स्पष्ट नहीं है, घटना के बाद उसके साथ रहने वाली छात्राओं, हॉस्टल की अन्य छात्राओं और मृतका के दोस्त से भी पूछताछ की गई है। शुरूआती जाँच में अभी कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है पुलिस ने छात्रा का आई फोन जब्त कर लिया है उसकी कॉल रिकॉर्ड निकलवाई जा रही है। कॉल डिटेल के आधार पर मालूम चल पायेगा कि घटना के समय क्या मृतका किसी से बात कर रही थी पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है।
छात्रा हरियाणा की रहने वाली थी और पहले सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी। उसने जान क्यों दी? इसे लेकर जितने मुंह उतनी बातें हैं पर आईआईटीटीएम संस्थान के प्रबंधन ने संस्थान परिसर में अघोषित कफ्र्यू लगा रखा है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक है। संस्थान में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं से कह दिया गया है कि वे बाहर पांव ना रखें और संस्थान में घटी घटना का किसी से भी जिक्र ना करें। बता दें आईआईटीटीएम संस्थान में देश भर से छात्र-छात्राएं पढऩे के लिए आते हैं। अब पुलिस ने इस मामले की पड़ताल शुरु कर दी है।
इस पूरे मामले में आईआईटीटीएम कॉलेज प्रबंधन से लेकर पुलिस तक लीपापोती में जुटी है। कॉलेज प्रबंधन मुंह में गुड़ रखकर बैठा है तो मौके पर पुलिस अफसर तो पहुंचे पर मामले की बारीकी से पड़ताल करने के लिए उन्होंने फोरेंसिक एकसपर्ट को बुलाना उचित नहीं समझा।
महक का मोबाइल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मोबाइल के रास्ते महक की मौत पर पड़ा पर्दा हटाने के लिए आगे बढ़ रही है पर पूरे घटनाक्रम से फोरेंसिक टीम को दूर रखने से पुलिस महमके में ही सवाल उठने लगे हैं कि क्राइम सीन समझने के लिए फोरेंसिक टीम को क्यों नहीं बुलाया। वहीं यह भी पता चला है कि महक ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया था
इस घटना के बाद आईआईटीटीएम संस्थान के जिम्मेदार लोगों ने अपने मुंह पर टेप लगा लिया है। मोबाइल किसी का रिसीव कर नहीं कर रहे हैं और संस्थान में भीतर सिर्फ उन्हीं लोगों को आने दिया जा रहा है जो संस्थान से जुड़े हैं या फिर पुलिस महकमे के हैं। संस्थान की इस हरकत से साफ है कि वे जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं और आईआईटीटीएम संस्थान में पढ़ रहे बच्चों को मानसिक तौर पर हिलाकर देने वाली इस घटना पर पानी फेरने की कोशिश अपनी तरफ से भरसक कर रहे हैं।
चर्चा यह भी है कि कॉलेज में ही साथ पढऩे वाले एक छात्र से उसकी अच्छी मित्रता थी। इसी के साथ उसकी काफी गहमा-गहमी हुई थी। इसके बाद महक ने कहा, वह जान देने जा रही है। छात्र ने भी कह दिया, जाओ, जो करना है, कर लो। इसके बाद ही महक किसी को भी नहीं दिखी। महक हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली थी। उसके माता-पिता गुरुग्राम से ग्वालियर पहुंच गए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









