श्री गंगादास की बडी शाला में संगीत समारोह एवं श्रीमदभागवत 10 से
Jun 07 2023
ग्वालियर। स्वाधीनता संग्राम के संत शहीदों की पुण्य स्मृति में 11 से 18 जून तक लक्ष्मीबाई कालोनी स्थित सिद्धपीठ श्री गंगादास की बडी शाला में श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। वहीं 1857 के स्वाधीनता संग्राम में अपना सर्वस्व बलिदान कर देने वाले हुतात्मा संतों की पावन स्मृति में ग्वालियर घराने के गायनाचार्य पंडित सीताराम शरणदास महाराज की पुण्यतिथि पर संगीत समारोह का भी आयोजन 10 जून को कराया जायेगा।
उक्त जानकारी बुधवार को सिद्धपीठ श्री गंगादास की बडी शाला के महंत स्वामी रामसेवक दास महाराज ने पत्रकारों को बताया कि 10 जून को होने वाले संगीत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती शोभा सिंह सिकरवार होंगी। जबकि अध्यक्षता पूरण बैराठी पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवक दास महाराज करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ संगीत साधक घनश्याम दास ;श्यामलालद्ध का सम्मान किया जायेगा। इस अवसर पर गुरू वंदना का कार्यक्रम होगा। जिसमें पंडित सीतारामशरण के शिष्य गुरूवंदना प्रस्तुत करेंगे।
स्वामी रामसेवक दास महाराज ने बताया कि स्वाधीनता संग्राम सेनानी संत शहीदों की पुण्य स्मृति में श्रीमद भागवत ज्ञानयज्ञ 11 जून से 17 जून तक होगा। जिसमें श्रीमदभागवत कथा का आयोजन संतों के मोक्ष के लिये होगा। कथा व्यास देश के प्रमुख भागवताचार्य श्रीमहंत मदनमोहन दास महाराज अध्यक्ष निर्मोही अखाडा धीर समीर वंशीवट श्री धाम वृंदावन होंगे। भागवत कथा से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी। कथा रोजाना शाम को चार बजे से रात्रि 8 बजे तक होंगी। 18 जून को प्रात: नौ बजे से शाला परिसर में हुतात्मा संतों एवं स्वाधीनता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि दी जायेगी। इस कार्यक्रम में देश भर के संत उपस्थित रहेंगे। पत्रकार वार्ता में संयोजक पंडित उमेश कंपूवाले अनंत महाजनी आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









