उच्च शिक्षा मंत्री ने छात्र-छात्राओं का सम्मान किया

Jun 07 2023

ग्वालियर। महाविद्यालय सरदार ज्ञानसिंह मेमोरियल कॉलेज बड़ागांव मुरार में प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा महाविद्यालय के सत्र 2020-2022 की प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान पर आए छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। वहीं सत्र 2022-23 में हुई बोर्ड परीक्षा 10-12 में अव्वल रहे नैशनल चिल्ड्रन हायर सेकंडेरी स्कूल बड़ागांव एवं नवयुग चिल्ड्रन हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर मुरार, तथा अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को नवाजा गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
वहीं विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह यादव पूर्व अध्यक्ष बीज निगम, रामबरन गुर्जर पूर्व विधायक मुरार, राम दयाल प्रजापति माटी कला बोर्ड अध्यक्ष ,श्री नाथूराम जी एमआईसी मेंबर एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 61 एवं श्री सज्जन सिंह यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अर्पणा शर्मा एवं सुरेश यादव ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह सचदेवा द्वारा किया गया।