कलेक्ट्रेट में महिला का फांसी लगाने का प्रयास,जान बचाई
Jun 06 2023
ग्वालियर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में चल रही जनसुनवाई में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक पीडि़त महिला ने गले में दुपट्टा डालकर अपना गला कसना शुरू कर दिया। यह देख आसपास खड़े लोगों के हाथ पांव फूल गए। किसी तरह उसे बचाने के लिए आसपास खड़े लोगों व पुलिस कर्मियों ने उसके हाथ पकड़े और दुपट्टा की पकड़ ढीली की। पर अचानक गला कसने से महिला बेसुध हो गई।
असल में महिला की पुश्तैनी जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है। जिसके सीमांकन के लिए जब महिला तहसीलदार के पास पहुंची तो उन्होंने आरआई के पास पहुंचा दिया। आरआई ने 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। महिला ने रुपए देने में असमर्थता जताई तो आरआई ने धमकाया। जिससे आहत महिला जनसुनवाई में पहुंची और यह कदम उठाने पर विवश हुई है। एसडीएम यूनिस कुरैशी ने मामले की जांच की बात कही है।
ग्वालियर के भवनपुरा हस्तिनापुर हाल निवासी मुरार सरोज जाटव पत्नी स्व. शिवराज सिंह ने बताया कि उसकी पुश्तैनी जमीन भवनपुरा गांव में है। जिसको वर्षो से कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर जोता जा रहा है। पति के देहांत होने के बाद वह काफी परेशान है। अपनी पुश्तैनी जमीन को वापस पाने जमीन का सीमांकन कराने के लिए उसने ऑनलाइन आवेदन 25 मई 2023 को किया था। जब वह तहसीलदार मुरार के पास पहुंची तो उसे यह कहा गया कि आरआई व पटवारी सीमांकन कराएंगे उनसे मिल लो।
इसके बाद महिला आरआई से मिली तो उसने बताया कि पटवारी अभी छुट्टी पर है, वो आ जाएंगे तो सीमांकन हो जाएगा। अभी स्पेशल में कराना है तो 25 हजार रुपए सीमांकन की फीस मुझे दे दो। इस पर महिला ने बताया कि वह एससी से है और विधवा है। उसके पास इतने रुपए नहीं है, जिस पर आरआई ने उसे धमकाया कि पैसे नहीं देगी तो वह जमीन का सीमांकन होने भी नहीं देगा। जिससे महिला बेहद आहत थी।
जैसे ही महिला एक बजे के लगभग कलेक्ट्रेट पहुंची तो यहां अधिकारी कम दिखे, क्योंकि वीवीआईपी मूवमेंट के चलते सभी व्यवस्थ थे। इस पर महिला ने जोर-जोर से शोर मचाया और दुपट्टे से अपना गला कसना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में महिला का चेहरा लाल पड़ गया और वह नीचे गिर पड़ी। आसपास खड़े लोग और अधिकारी सकते में आ गए।
तत्काल कुछ लोग व एसडीएम के गनर ने महिला के हाथ पकड़े और दुपट्टे की पकड़ ढीली की, जिससे उसे समय रहते बचाया जा सका। इस दौरान महिला लगभग बेहोशी की अवस्था में पहुंच गई। कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो एसडीएम यूनिस कुरैशी ने उससे बात की और उसके मामले की जांच मुरार एसडीएम को सौंपी है। साथ ही उसे आश्वासन दिया है कि यदि तहसीलदार, आरआई या पटवारी ने उससे पैसे मांगे हैं तो कार्रवाई होगी।
इस मामले में एसडीएम यूनिस कुरैशी का कहना है कि महिला की शिकायत पर जांच के लिए एसडीएम मुरार को कहा है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। आगे जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









