हाई अलर्ट जोन में दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन लूटी
Jun 06 2023
ग्वालियर।ं वीवीआईपी मूवमेंट के बीच एक बार फिर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है। बाइक सवार दो बदमाशों ने आदित्यपुरम में गत देर रात 10 बजे घर के बाहर टहल रही महिला के गले पर झपट्टा मारा और सवा लाख रुपए की सोने की चेन छीन ले गए हैं। वारदात उस समय हुई जब पुलिस मेला मैदान गोला का मंदिर से एयरपोर्ट तक सुरक्षा की दीवार बना रही थी। मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की बेटी की शादी में छह राज्यों के सीएम, 6 केन्द्रीय मंत्री सहित राज्यपाल, उपराष्ट्रपति आ रहे हैं।
जिस जगह वारदात हुई है वह हाई अलर्ट जोन है। एयरपोर्ट से आने वाले वीवीआईपी इसी रूट से कार्यक्रम में पहुंचेंगे। वारदात के बाद पुलिस के होश उड़ गए हैं। अभी फरियादी को बाद में आने की बात कहकर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज नहीं की है। वारदात करने वाले बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास हैं।
शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित आदित्यपुरम निवासी केएस तोमर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। अभी हरियाणा के सोनीपत में पदस्थ हैं। यहां आदित्यपुरम में केएस तोमर की पत्नी वंदना तोमर व परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। गत देर रात 10 बजे खाना खाने के बाद वंदना, अपनी भाभी सुनीता सिंह और भतीजे सीतेश प्रताप सिंह के साथ सडक़ पर वॉक कर रही थीं। इसी समय बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। पहले बाइक सवारों ने एक से दो राउंड लगाए और फिर पीछे आकर झपट्टा मारकर वंदना तोमर के गले से दो तोला बजनी सोने की चेन लूटकर भाग गए।
वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों का पीछा करने के साथ ही वंदना, सुनीता और सीतेश ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश अपनी बाइक को गति देकर भाग निकले। घटना की शिकार महिला ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस के साथ ही अफसर भी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।
पुलिस ने जब घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें बाइक सवार बदमाश वहां दो बार आते-जाते दिख रहे हैं। इसके बाद वह वारदात कर फरार हो गए। इससे साफ है कि लुटेरे रैकी कर रहे थे और मौका मिलते ही उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने लुटेरों को पकडऩे के लिए नाकाबंदी भी कराई और शहर में सर्चिंग की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
पुलिस अब शहर के अन्य स्पॉट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, जिससे बाइक का नंबर व बदमाशों की पहचान हो सके। शहर में वीवीआईपी मूवमेंट होने के चलते पुलिस ने अभी तक इसमें मामला दर्ज नहीं किया है, जबकि फुटेज भी पुलिस के पास हैं। पुलिस ने फरियादी को आज बुधवार को आने के लिए कहा है।
लगातार लूट, नहीं हाथ आ रहे लुटेरे
इससे पहले भी बदमाशों ने 28 मई को थाटीपुर थाना क्षेत्र में दंपति पर कट्टा अड़ाकर बाइक लूटी थी, इसके अगले ही दिन 29 मई को मुरार थाने के पास विमला बाई और वर्षा रजक से मंगलसूत्र लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दो लूट के दो दिन बाद मुरार में ही सिंहपुर रोड पर सीताराम वाटिका के पास एक महिला से चेन लूटकर ले गए थे। अभी तक पुलिस इन लुटेरों को पकडऩे में नाकाम साबित हुई है।
मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की बिटिया की शादी में देश के अलग-अलग कोने से लगभग एक सैकड़ा से अधिक वीवीआईपी आ रहे हैं। जिसमें छह राज्यों के सीएम, देश के गृहमंत्री, रक्षा मंत्री तक आ रहे हैं। सभी एयरपोर्ट से इसी रास्ते से होते हुए आएंगे। यह हाई अलर्ट जोन था, इसके बाद भी यहां बाइक सवार बदमाशों ने वारदात कर पुलिस को चुनौती दी और आसानी से फरार भी हो गए। इससे पता चलता है कि पुलिस कितनी अलर्ट मोड़ पर है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









