पैदल आए चोर ने पांच मिनट में ले गया बाइक
Jun 06 2023
ग्वालियर। दिनदहाड़े बाइक चोरी करते तीन शातिर चोरों का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तीन चोर एक बाइक पर आए। गाड़ी पर सबसे पीछे बैठा चोर बाइक से उतर गया और घर के बाहर खड़ी बाइक को चेक करने के बाद आगे निकल गया। फिर दूसरा चोर चेहरे पर मास्क लाकर पैदल-पैदल आया और मास्टर चाबी से बाइक का ताला खोलकर उसे चुरा कर भाग निकला। वायरल वीडियो पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आते ही तत्काल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
बाइक चुराते चोरों का यह वीडियो ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के भगत सिंह नगर का बताया जा रहा है। घटना गत दोपहर करीब 11 बजे की है। तीन बाइक सवार शातिर चोर अज्ञात बाइक पर सवार होकर आए और घर के बाहर रखी स्प्लेंडर बाइक एमपी07 एनएफ-9739 को चुराकर वहां से भाग निकला। पता चला है कि जिस बाइक को चोर चुराकर ले गए हैं वह बाइक पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के सुरेराकोठी के पास रहने वाले 35 वर्षीय छोटे खान पुत्र हबीब खान की है। बाइक मालिक छोटे खान अपने किसी परिचित से मिलने के लिए भगत सिंह नगर आए हुए थे और वे अपनी बाइक को अपने परिचित के घर के बाहर खड़ी करके घर के अंदर चले गए थे।
कुछ देर बाद जब वह बाहर आए तो उनकी बाइक चोरी हो चुकी थी। छोटे खान ने अपनी बाइक को आसपास तलाश किया लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला सका। जिसकी सूचना तत्काल फोन पर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा जहां जांच पड़ताल के बाद जब पुलिस ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी चेक किए तो उसमें 3 बाइक चोर बाइक चोरी कर ले जाते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। जिस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
इस बारे में गोला का मंदिर थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि घर के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी हुई है। चोरी की शिकायत मिलने पर थाने का बल मौके पर पहुंचा था जहां जांच पड़ताल के बाद बाइक चोरी करते वाहन चोर एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









