उपायुक्त चौहान ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया

Jun 06 2023

ग्वालियर। उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान द्वारा मंगलवार की प्रात 7 बजे सफाई कर्मीयों की उपस्थिति चेक की गई। जिसमे क्षेत्र क्रमांक 21 के वार्ड 55 में कालीचरण, विजय, मदन, बल्लू, नीतू सहित 5 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए, साथ ही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। 
उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान द्वारा 1000 बिस्तर हॉस्पिटल रोड कस्तूरबा चौराहा से रॉक्सी पुल तक निरीक्षण किया गया। साथ ही नालों का निरीक्षण कर सार्वजनिक शौचालय एवम मूत्रालय का भी निरीक्षण किया साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए। तथा समस्त सफाई कर्मचारियों को समय पर ड्रेस कोड में आने की हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी उपस्थित रहे।