रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात शव, ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका

Jun 06 2023

ग्वालियर। डबरा के सिमरिया ताल के पास से निकली रेलवे लाइन के पास एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी की टीम घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी डबरा सिटी पुलिस को दी। जिस के बाद सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपनी निगरानी में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी। फिलहाल अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस को एक शव डबरा-ग्वालियर रेलवे लाइन के बीच ग्राम सिमरिया ताल के पास पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे और रेलवे ट्रैक पर पड़ी अज्ञात बॉडी को अपनी निगरानी में लिया। जिसके बाद उक्त शव की पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
थाना प्रभारी केपी यादव का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। उसको निगरानी में रखा गया है। शव की पहचान कराने के लिए सिटी पुलिस द्वारा आसपास के सभी थाना क्षेत्रों में बॉडी के फोटो भी भेजे गए हैं। मर्ग भी कायम कर उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।