संजीवनी समाज सेवा संस्था ने कपड़े के थैले वितरण किये

Jun 05 2023

ग्वालियर। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए संजीवनी समाज सेवा संस्था ने पौधारोपण, पौधा वितरण, कपड़े के थैले वितरण किये एवम पन्नी छोडकर कपडे के थैले अपनाऐ का सभी से आग्रह किया। पानी बेबजह न गिराये। पेड़-पौधे ऐसी सम्पदा हैं जो मनुष्य को हर प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। स्वस्थ जीवन जीने के लिऐ स्वच्छ वातावरण हवा पानी आवश्यक होता है। पर्यावरण की सुरक्षा, हमारी जि़म्मेदारी है।
कार्यक्रम मे संस्था की नीलम जैन, चित्रा जैन, रितु सलूजा, नीलम चौहान, ज्योति जैन, रोली जैन, सुषमा बाकलीवाल, पूनम मुहाने, ममता गुप्ता, मेघा अग्रवाल, मेनका अग्रवाल, रश्मी भसीन, कमलेश अरोरा, सुनीता जैन, शशि जैन एवम राजेंद्र जैन, सुमन खरे उपस्थित रही।