भागवत कथा के पहले धूमधाम से निकली शोभा यात्रा
Jun 05 2023
ग्वालियर। दुर्गा माता मंदिर भाऊ का बाजार में संगीतमय श्रीमद् भगवत कथा का आयोजन आयोजन सोमवार से 11 जून तक किया जाएगा। कथा का वाचन वृदावन धाम के पं. चैतन्य किशोर कटारे महाराज करेंगे। कथा के शुभारंभ से पूर्व सोमवार को भव्य कलश यात्रा सुबह निकाली गई। सुबह 10 बजे वैदिक मंत्रो‘चारण के साथ कलश पूजन एवं गणेश पूजन आरंभ हुआ, जिसके बाद यात्रा आरंभ हुई। यात्रा में आगे-आगे श्रीमद् भागवत के मुख्य यजमान सुनीता अरुण तिवारी एवं वार्ड 42 की पार्षद ममता अजय तिवारी श्रीमद् भगवत कथा सिर पर धारण कर चल रहे थे। श्रद्धालु बैंड की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। कलश यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर हनुमान चौराहा से प्रारंभ होकर हनुमान चौराहा, जनक गंज, भाऊ का बाजार होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। श्रीमद् भागवत के मुख्य यजमान सुनीता अरुण तिवारी एवं वार्ड 42 की पार्षद ममता अजय तिवारी ने बताया कथा प्रतिदिन दोपहर 2 शाम 6 बजे तक होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









