महापौर शोभा सिकरवार ने नाला सफाई कार्य देखकर दिए दिशा निर्देश
Jun 05 2023
ग्वालियर। महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने सोमवार को प्रात: ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्र में भ्रमण कर नाला सफाई का कार्य देखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महापौर डॉ. सिकरवार ने सबसे पहले लक्ष्मणपुर का नाला देखा एवं नाला सफाई का कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात खेड़ापति कॉलोनी का नाला तथा सडक़ का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नाला सफाई के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने एवं निर्माणाधीन सडक़ का कार्य शीघ्र पूर्ण करने और साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर डा. सिकरवार ने एलईसी, पाताली हनुमान एवं चार शहर का नाका क्षेत्र में भ्रमण कर नालों का निरीक्षण किया।
और अधिकारियों को निर्देश दिए की बारिश से पूर्व हर हाल में नालों की सफाई पूर्ण हो जाए जिससे कहीं भी जल भराव की समस्या ना हो। निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल के सदस्य अवधेश कौरव, अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, सुशील कटारे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









