विशाल जनगागरूकता रैली निकालकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Jun 05 2023

ग्वालियर। भारत विकास परिषद और मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सोमवार को पर्यावरण दिवस पर एक विशाल जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पर्यावरण दिवस पर आयोजित रैली को महाराजवाड़ा से सांसद विवेक शेजवलकर, बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, लोकेंद्र पाराशर, कलेक्टर सिंह,  निगमायुक्त हर्ष सिंह, एसपी राजेश चंदेल ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ की और आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने के लिए पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक किया। 
रैली में सामाजिक संगठन विभिन्न कंपनियां एनसीसी के क्रेडिट और भारत विकास परिषद की सभी शाखाएं के पदाधिकारी उपस्थित थे। रैली महाराज वाडे से प्रारंभ होकर सराफा बाजार, राम मंदिर, ऊंट पुल, ओल्ड हाईकोर्ट होते हुए फ्लैट पॉइंट पर समापन हुआ। यहां पर नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों का शॉल एवं तुलसी का पौधा देकर समानित किया गया। 
इस अवसर पर विनोद गर्ग, अनूप अग्रवाल, संजय धवन, ओमप्रकाश शर्मा, पवन कुमार सेन, डॉ ज्योति गुप्ता, राजकुमार गर्ग, अशोक कुमार चौहान मौजूद रहे। संचालन प्रिया तोमर ने किया।