बेटे ने हाथ पकड़े, तलाकशुदा पति ने गला रेता- बाप बेटे सहित चारों आरोपी गिरफ्तार
Jun 05 2023
ग्वालियर। 48 घंटे पहले हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी उसका सगा बेटा और तलाक ले चुका पति है। महिला ने आरोपी से दूसरी शादी की थी। हत्या की वजह चरित्र शंका है। आरोपी तलाकशुदा पति उस पर शक करता था। उसने उसके सगे बेटे के मन में भी मां के लिए नफरत घोल दी थी। पूरे प्लान के साथ यह हत्या की गई।
चरित्र शंका के चलते ही तलाक शुदा पति ने बेटे और अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की थी।
एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो दिन पहले महिला को अगवा कर उसकी हत्या करने वाला आरोपी मोहना में छिपा हुआ है। इसका पता चलते ही टीआई जनकगंज आलोक परिहार ने और उनकी टीम ने हत्या में शामिल चारों आरोपियों को मोहना से पकड़ा है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में लगी हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद वारदात में प्रयुक्त चाकू और कार बरामद कर ली है।
सगे बेटे ने मां के हाथ पकड़े, तलाकशुदा पति ने गर्दन पर चाकू मारे
महिला के मरने के बाद कार में डालकर हाईवे पर ले गए और शव को किनारे गड्ढे में फेंक आए। हत्याकांड में दो और लोग शामिल हैं। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का शुरुआत से ही हत्याकांड में आरोपी पति पर शक था। महिला का शव तो मिल गया था, लेकिन बेटा लापता था। इसलिए माना जा रहा था कि कहीं उसके साथ तो कुछ गलत नहीं हुआ। जब आरोपी पकड़े गए तो यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
रानी जाटव (40) ग्वालियर शहर के गोल पहाडिय़ा इलाके में रहती थी। 22 साल पहले उसकी शादी गोहद (भिंड) में हुई थी। यह शादी 4 साल चली। इसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। पहले पति से रानी के दो बेटे छोटू (20) और विनय (18) हैं। दोनों मां के साथ रहते थे। पहले पति से तलाक के कुछ साल बाद रानी ने गोल का पहाडय़ा निवासी विजय सिंह निधार उर्फ कल्लू से शादी कर ली। 15 से 16 साल तक यह रिश्ता चला और अभी 8 महीने पहले रानी ने विजय से भी तलाक ले लिया। इस बात से विजय काफी बौखलाया हुआ था। उसने रानी की हत्या करने की भी धमकी दी थी। इसके बाद से ही विजय उसकी हत्या की साजिश रच रहा था। बेटे को भी प्लान में शामिल कर लिया।
2 जून को रानी अपनी मां से मिलने गई थी। साथ में उसका छोटा बेटा विनय भी था। रात में लौटते समय जब वह अपने घर के सामने पहुंची ही थी, तभी वहां एक ईको कार आकर रुकी। इसमें से उसका तलाकशुदा पति और कुछ युवक उतरे। रानी को जबरन कार में डालकर ले गए। विनय भी साथ हो लिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो दुपट्टा, चप्पल और खून पड़ा मिला था।
एसपी राजेश सिंह चंदेल के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि रानी की हत्या के बाद उसके शव को पनिहार नयागांव के पास हाईवे किनारे गड्ढे में फेंक दिया था। महिला की हत्या में उसके बेटे के साथ दो साथी गोलू कुशवाह और राज जाटव ने भी मदद की। आरोपियों ने दूसरे दिन यानी शनिवार दोपहर पुलिस को फोन कर खुद ही महिला का शव पड़ा होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने शाम 5 बजे पनिहार नयागंव के पास से शव बरामद किया।
तलाक के बाद ही छोटे बेटे के मन में घोलने लगा था जहर
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला है कि सौतेले पिता ने बेटे के मन में उसकी मां के लिए जहर घोलना तलाक के बाद ही शुरू कर दिया था। मां के चरित्र को लेकर वह बेटे के मन में जहर भर रहा था। मां से छोटे बेटे को इतनी नफरत हो गई थी कि वह पिता के साथ मां की हत्या को तैयार हो गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









