विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्री मंडी में थैला वितरित करें

Jun 05 2023

ग्वालियर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्री मंडी सब्जी बाजार में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन एवं रोटरी क्लब ग्वालियर के संयुक्त तत्वधान में पॉलिथीन मुक्त अभियान पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने स्वयं भी कपड़े के थैला मैं खरीदारी कर स्वयं से शुरुआत कर समस्त साथियों के साथ सब्जी बाजार परिसर में थैला वितरित कर पॉलिथीन मुक्त बनाने एवं पर्यावरण को बचाकर सहेजने का आग्रह किया।
इस अवसर पर श्रीराम नारायण मिश्रा, सचिन जैन, हिमांशु अमरापुरी, शैलेंद्र माहोर, भूपेंद्र शर्मा, गौरव सिंघल, सुनील सोनी, सतीश अग्रवाल, मुकेश गर्ग, पवन गर्ग, महेंद्र बंसल, जंडेल सिंह गुर्जर, सुश्री साक्षी कुशवाह सहित सम्मानित वरिष्ठ जन एवं मातृशक्ति बहने उपस्थित रही।