बजरंग भक्त मंडल एवं कोटेश्वर महादेव गौसेवा समिति द्वारा 1600 किलो चारे की सेवा

Jun 05 2023

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा विगत 4 वर्षो से निरंतर की जा रही गौसेवा के क्रम में मार्क हॉस्पिटल गौशाला गोला का मंदिर पर कुल 1600 किलो हरे चारे की सेवा संयुक्त रूप से की गई।
133 किलो की सेवा गुप्तरूप से, 116 किलो श्रीमती पूनम अग्रवाल द्वारा, 100 किलो हिमांशु बघेल द्वारा, 66 किलो अंकुश कोटिया द्वारा, 66 किलो की सेवा सतीश शर्मा, 50 किलो अमित अग्रवाल द्वारा,50 किलो भरत गर्ग द्वारा, कुल लगभग 600 किलो हरे चारे की सेवा बजरंग भक्त मंडल के सदस्यों एवं एवं 1000 किलो हरे चारे की सेवा श्री कोटेश्वर महादेव गौसेवा समिति के गौसेवक सदस्यों के सहयोग से की गई।
गौ सेवा में बजरंग भक्त मंडल के आशीष मंगल, अमन गर्ग, विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, हिमांशु बघेल, मनीष राय, तोताराम कुशवाह, भरत गर्ग, अमर आदि सदस्य मौजूद थे।