उपायुक्त को आज फिर 2 सफाई कर्मी अनुपस्थित मिले

Jun 05 2023

ग्वालियर। सत्यपाल सिंह चौहान उपायुक्त द्वारा सोमवार को प्रात: 7 बजे सफाई कर्मीयों की उपस्थिति चेक की गई, जिसमे क्षेत्र क्रमांक 19 के वार्ड 50 में जतिन और राहुल 2 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए, साथ ही  सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
 सतपाल सिंह चौहान उपायुक्त द्वारा महाराज बड़ा, सराफा बाजार, राम मंदिर चौराहा, का निरीक्षण कर साथ ही नालियों के निरीक्षण के साथ ही सार्वजनिक शौचालय एवम मूत्रालय का भी निरीक्षण कर साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी उपस्थित रहे।