विश्व पर्यावरण दिवस पर 200 पौधे गमले सहित राहगीरों को वितरित किए

Jun 05 2023

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में 3 जून से 5 जून तक तीन दिवसीय विश्व पर्यावरण दिवस पर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था। इस महोत्सव के दौरान विभिन्न आयोजन आयोजित किये गये। इसमें बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके माध्यम से भी पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई चित्रों के माध्यम से भी जनजागरण अभियान चलाया गया, और  सोमवार को पौधा वितरण का आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल के बहार रोड पर प्रात: 7 बजे से राहगीरों को पौधा वितरण किया गया। आयोजन में अतिथि पुलिस उप अधीक्षक यातायात नरेश बावू अन्नोटिया, बैजनाथ प्रजापति, सूबेदार सोनम पाराशर उपस्थित थी।
सभी ने मिलकर पौधे वितरण किये, इस अवसर पर पधारे अतिथियों ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है। पौधे जीवन में अनमोल है इसका मोल समझना चाहिए और पौधे ज़रूर लगायें, कहीं पर भी लगायें। और इसका महत्व समझें और देख-रेख भी समय समय पर करते रहे।  
 संस्था की संयोजिका डॉ शिखा कटठल ने बताया कि इस अवसर पर कऱीब 200 लोगों को गमले सहित पौधे वितरण किया गया। इसमें आम, जामफल, सीतफल, जामुन, अनार, नींबू आंवला, बेलपत्र सहित अन्य प्रकार के पौधे वितरण किये गये। संजय कटठल ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष इस आयोजन को बढ़ चढक़र मनाया जाता है। आयोजन में अशोक जैन, डॉ मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, शिवम गुप्ता, गोविन्द मंगल उपस्थित थे।