अजाक्स कार्यालय पर संत कबीर प्रकटोत्सव समारोह एवं कवि सम्मेलन सम्पन्न

Jun 04 2023

ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के जिलाध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि रविवार को कबीर जयंती के उपलक्ष्य में कबीर जयंती को उत्साह और उल्लास पूर्वक मनाते हुए मध्य प्रदेश काव्यधारा मंच के सयोजक एवं अध्यक्ष नयन किशोर श्रीवास्तव के विशेष सहयोग कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम संत कबीर के छाया चित्र पर अजाक्स के जिलाध्यक्ष एवं कवियों और कवियत्रियों ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। तत्पश्चात् जिलाध्यक्ष मुकेश मौर्य एवं श्रीमती बंदना अहिरवार ने सभी कवियों का मंच पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम उपरांत कार्यक्रम संयोजक मुकेश मौर्य जिला अध्यक्ष  एवं श्रीमती बंदना अहिरवार द्वारा सभी कवियों का शॉल-श्रीफल से सम्मान करते हुए। गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन हेमंत त्रिवेदी द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन मनोहर कटारिया द्वारा किया गया।
सिकरवार समाज ने संत कबीर जयंती मनाई 
सिकरवार समाज मौहल्ला समिति के तत्वावधान में संत समा्रट कबीर दास की 623 वीं जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। कबीर पार्क कबीर कालोनी टाल रोड मुरार स्थित संत कबीर की प्रतिमा स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में अनुयाई पहुंचे और पुष्पहार पहनाकर नमन किया। इस अवसर पर बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर संत कबीर को नमन किया और उपस्थित अनुयाईयों को संत कबीर के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत कबीर के अनुयाईयों ने नमन किया।