विधानसभा चुनाव में भाजपा का लहरायेगा परचम: तरूण चूघ
Jun 04 2023
ग्वालियर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि आगामी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ता घर-घर जायेंगे। और भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आयेगी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ रविवार को ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
इस मौके पर ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष कोशल शर्मा, विनोद शर्मा विशेष रूप से मौजूद थी। इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव तरूण चूघ भिण्ड के लिये रवाना हो गये।
आपको बतादें कि शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ग्वालियर प्रवास आये। उनके साथ महा जनसंपर्क अभियान की लोकसभा की सह प्रभारी राज्यसभा सांसद गीता शाक्य थी। उसके बाद श्री तरुण चुघ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी आलोक ढंगस के निज निवास सांई तरूण पहुंचे। जहां उन्होंने सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम के बारे में पूछा। श्री चुघ रविवार को 4 जून को भिंड लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
इस अवसर पर भाजपा संभाग प्रभारी जीतू जिराती सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ, भाजपा ग्वालियर महानर जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भिंड जिला प्रभारी श्री जयप्रकाश राजौरिया, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, मोहन सिंह राठौर, धर्मेंद्र राणा, दीपक शर्मा, विनोद शर्मा, हरीश मेवाफरोश, कोषाध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल अमित जादौन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









