वृन्दावन से पधारे सन्त ज्ञानानन्द ने भगवान चक्रधर का पूजन किया
Jun 04 2023
ग्वालियर। श्रीधाम वृन्दावन के सन्त गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज ने सनातनधर्म मन्दिर में पधारकर योगेश्वर भगवान चक्रधर श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन कर भगवान चक्रधर का शुभाशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य पुजारी पंडित रमाकान्त शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधी विधान से सन्तश्री से भगवान चक्रधर की पूजा अर्चना करवायी। पूजन के पश्चात महाराज ने योगेश्वर भगवान चक्रधर की आरती की, इसके उपरांत मुख्य पुजारी पंडित रमाकान्त ने संतश्री को भगवान की प्रसादी माला पहनाकर एवं प्रसाद देकर महाराज को भगवान चक्रधर का आशीर्वाद प्रदान किया।
इस शुभ अवसर पर मण्डल के कैलाश मित्तल, महेश नीखरा द्वारा सन्तश्री ज्ञानानन्द महाराज का शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत-वन्दन किया गया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश गोयल, विमल माहेश्वरी, हरिशंकर सिंघल, नरेन्द्र मंगल, मनोज सांघी, राजेश गर्ग, अजय गुप्ता, केदारनाथ, कैलाश नारायण गर्ग, कैलाश नाथ गोयल, प्रदीप सिंघल सहित सभी भक्तगण उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









