गर्मी बढऩे से डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी
Jun 04 2023
ग्वालियर। अचानक से वातावरण में परिवर्तन फिर हुआ है। चिलचिलाती धूप से बढ़ी गर्मी ने लोगों को पसीना पसीना कर दिया। जिससे डिहाइड्रेशन के शिकार बने मरीजों को उल्टी, दस्त व पेट दर्द की शिकायत तेजी से बढ़ी है। बुखार के साथ इन परेशानियों को लेकर मरीज अस्पताल पहुंचे है। जेएएच के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में शनिवार को 50 फीसद मरीज इन्हीं बीमारियों के थे। जबकि15 फीसद मरीज बीपी की शिकायत लेकर पहुंचे।
क्योंकि वातावरण में परिवर्तन के कारण बीपी घट बढ़ रहा है। यह समस्या युवाओं में अधिक बढ़ी है। जबकि बीपी की समस्या बुजुर्गों में अधिक देखी गई है। गर्मी के कारण दाद, खाज, खुजली और लाल चक्को की समस्या को लेकर भी मरीज डाक्टर के पास पहुंच रहे हैं।
जेएएच के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक का कहना है पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण तापमान कम था। पिछले तीन से चार दिन में तापमान 30 से 40 तक जा पहुंचा है। इधर दिन में चिलचिलाती धूप तेवर दिखाने लगी है। हवा में नमी और धूप से बढ़ी गर्मी के कारण शरीर से पसीना निकल रहा है। पसीने के साथ शरीर से सोडियम, पोटेशियम भी बाहर निकल जाता है। जिससे डिहाइड्रेशन हो रहा है। लोग पानी तो पी रहे पर उससे प्यास नहीं बुझ रही। क्योंकि शरीर में पानी की कमी को केवल पानी से पूरा नहीं किया जा सकता। इसके लिए जरूरी है कि नमक और चीनी का साथ में घोल लिया जाए या फिर इलेक्ट्राल पाउडर एक लीटर पानी में घोलकर पिया जाए।
मौसम में हुए परिवर्तन को लेकर जहां शहर के निजी क्लीनिकों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है वहीं दूसरी ओर अंचल के सबसे बड़े हजार बिस्तर वाले अस्पताल में भी ओपीडी में मरीजों की संया में दिनोंदिन वृद्धि देखने को मिल रही है। मौसम का प्रभाव वैसे तो सभी वर्ग के लोगों पर देखने को मिल रहा है पर इसका सबसे अधिक असर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर देखने को मिल रहा है। सबसे अधिक मरीज उल्टी, दस्त के पहुंच रहे हैं।
जेएएच के वरिष्ठ चिकित्सक ने लोगों को सलाह दी है कि शादी विवाह आदि में खान-पान से भी लोगों के पेट खराब हो रहे हैं। इसके कारण उल्टी दस्त जैसी शिकायत आ रही है। इधर डिहाइड्रेशन से भी समस्या जटिल होती जा रही है। कई मरीजों को तो भर्ती तक करना पड़ रहा है। मौसम में हो रहे परिवर्तन के कारण लोग अपनी सेहत पर ध्यान दें और धूप में निकलने से बचें। यदि घर से बाहर निकलना पड़ रहा है तो पूरे शरीर को ढकें और साथ में पानी की बोटल लेकर चलें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









