दक्षिण विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी की दौड में अधिवक्ता मिश्रा का नाम उभरा
Jun 04 2023
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट वितरण को लेकर के अलग-अलग तरह से सर्वे कराए जा रहे हैं। जिसमें दक्षिण विधानसभा से वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी मिश्रा का नाम भी सामने आया है। भाजपा द्वारा कराए गए सर्वे में व संघ की ओर से माना जा रहा है की जय प्रकाश मिश्रा द्वारा भी दक्षिण विधान सभा के सशक्त दावेदार हो सकते हैं। श्री मिश्रा से चर्चा करने के बाद उन्होंने बताया कि अगर पार्टी का आदेश होगा तो वह चुनाव भी लड़ सकते हैं।
चूंकि संगठन में अटकले है कि मध्यप्रदेश चुनाव भी गुजरात मॉडल के आधार पर होना चाहिऐ, उस मॉडल के अन्तर्गत संघ का रूझान है कि पार्टी के नये चेहरो को मौका दिया जावें। इसी अटकलों के बीच शहर के ख्याती प्राप्त अधिवक्ता जय प्रकाश मिश्रा का नाम दक्षिण विधानसभा से चर्चा में आया है। जय प्रकाश मिश्रा पूर्व में उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ, ग्वालियर के अध्यक्ष व सचिव रह चुके है व वर्तमान में अधिवक्ता की मातृ संस्था राज्य अधिवक्ता परिषद् में लगभग 21 वर्षो से अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व कर रहे है। अपने कार्यकाल के दौरान राज्य अधिवक्ता परिषद् के कार्यकारी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष रह चुके है। उनके पिता स्व. श्याम बिहारी मिश्रा भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। व उनका परिवार भाजपा के संगठन के मध्य व संघ के साथ ग्वालियर के उच्च वर्ग एवं सामाजिक संस्थाओं में विशेष स्थान रखता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









