समर नाइट मेले की तैयारियां जोर-शोर से शुरू
Jun 04 2023
ग्वालियर। शहरवासियों के लिए जल्द समर नाइट मेला शुरू होने जा रहा है। मेला मेदान में दुकानें सजना शुरू हो गई और झूला आदि भी लगना प्रारंभ हो गए। मेला प्राधिकरण द्वारा समर नाइट मेले को लेकर विशेष तैयारियां की ज रही है। मेले को लेकर जहां व्यवसाईयों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी ओर शहरवासियों में भी समर नाइट मेले को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
यहां यह बतना जरूरी है कि मेला प्राधिकरण द्वारा समर नाइट मेले को 29 मई से प्रारंभ किया जाना था लेकिन दुकानों का समय पर आवंटन नहीं हो पाया इस कारण मेले के शुभारंभ में थोड़ा बिलंब हुआ है। लेकिन अब मेला प्राधिकरण ने पूरे जोश के साथ समर नाइट मेले की तैयारियों को शुरू कर दिया है। समर नाइट मेले में जहां सैलानी जहां खान-पान का आनंद उठा सकेंगे वहीं दूसरी ओर बच्चे, युवा और युवतियों झूलों का भी आनंद ले सकेंगी।
समर नाइट मेले को लेकर वैसे तो लगभग सभी स्टॉल सजने लगे हैं पर खानपान के स्टॉल लगना शुरू हो गए हैं तथा एक-दो दिन में खान-पान के स्टॉल शुरू हो जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









