बच्चों ने चित्र के माध्यम से उकेरा पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रखें

Jun 04 2023

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के एक दिन पूर्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तीन विभिन्न वर्गों में डाइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि आयोजन में 5 साल से 8 साल के प्रतिभागी बच्चों ने अपने मनपसंद विषय पर चित्रांकन बनाया। व 9 साल से 14 तक के प्रतिभागी बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षित विषय पर चित्रांकन बनाया। और 15 साल से ऊपर के प्रतिभागी बच्चों ने पर्यावरण कैसे सुरक्षित हो पर चित्रांकन बनाया।
 डॉ शिखा कटठल ने बताया कि 4 जून को सुबह 10 बजे से डीडी मॉल फ़ूड कोर्ट पर प्रतिभागी बच्चों का आना प्रारंभ हुआ और देखते ही देखते 200 बच्चे एकत्रित हो गए।
  प्रतिभागी बच्चों को ड्राइंग शीट अपना नाम और उम्र लिखकर ही स्वयं ने रजिस्ट्रेशन किया। सभी प्रतिभागियों को डाइंग सीट प्रतियोगिता स्थल पर ही नि:शुल्क वितरण की गई। तीनों वर्ग में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार, तृतीय पुरस्कार व सांत्वना पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। 
आयोजन में निर्णायक मंडल में डॉ. शिराली अरविंद रूनवाल थी। आयोजन के मुख्य अतिथि डीएसपी यातायात नरेश बावू अन्नोटिया उपस्थित थे। उन्होंने सभी बच्चों बताया आज के इस समय में पर्यावरण को सहेज कर रखने की जरूरत है। और अभी भी नहीं कर पा रहे तो एक दिन इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। पेड़ पौधे की संख्या बढनी चाहिए वो कम हो रही है। इसलिए हमें और आपको मिलकर इसे पूर्ण करना है, और अपने घर में पर्यावरण दिवस पर एक पौधे जरूर रोपें। संजय कटठल ने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है आप सब भी इस अभियान का प्रचार प्रसार करें और पर्यावरण को सुरक्षित रखें।
आज सुबह 7 बजे होगा पौधा वितरण का आयोजन
एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा वितरण का आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल मेन रोड पर प्रात:7 बजे आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी संस्था की मुख्य संयोजिका डॉ शिखा कटठल ने बताया।