दुर्गा माता मंदिर भाऊ का बाजार पर संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 5 जून से

Jun 03 2023

ग्वालियर। संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 5 से 11 जून 2023 तक दुर्गा माता मंदिर भाऊ का बाजार मे किया जायेगा। भगवत कथा का वाचन वृदावन धाम के पं. चैतन्य किशोर कटारे महाराज के मुखारबिंद से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे शाम 6 बजे तक किया जाएगा।
दुर्गा माता मंदिर भाऊ का बाजार लश्कर मे आयोजित श्रीमद भागवत के मुख्य यजमान सुनीता अरुण तिवारी एवं ममता अजय तिवारी पार्षद वार्ड 42 ने बताया कि कथा के प्रथम दिन 5 जून को भव्य कलश यात्रा सुबह 9 बजे निकाली जाएगी। कलश यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर हनुमान चौराहा  से प्रारंभ होकर हनुमान चौराहा, जनक गंज, भाऊ का बाजार होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। जिसमें पीताम्बर वस्त्र धारण कर श्रधालु सम्बलित होगें। 
6 जून को कुंती स्तुति सुखदेव आगमन आदि, 7 जून को सती चरित्र ध्रुव चरित्र नरसिंह अवतार की कथा का वर्णन किया जाएगा, 8 जून को बलि बामन प्रसंग रामचरित्र श्रीकृष्ण जन्म उत्सव मनाया जाएगा, 9 जून को कृष्ण बाल लीला माखन चोरी गिर्राज छप्पन भोग के दर्शन के होंगे, 10 जून को महारास, उद्धव गोपी संवाद, कृष्ण रूकमणी विवाह, सुदामा चरित्र एवं परीक्षत मोझ 11 जून को व्यास पूजन सुखदेव विदाई को हवन पूर्णाहुति, भण्डारा एवं प्रसादी वितरण की जाएगी।