तलाक के बाद बौखलाए पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या की, पति फरार
Jun 03 2023
ग्वालियर। गोल पहाडिय़ा इलाके में एक महिला की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। महिला का अपहरण और हत्या उसके ही तलाकशुदा पति ने किया था। जिससे उसका 6 महीने पहले ही तलाक हुआ है। घटना गोल पहाडिय़ा इलाके में गत रात की है। जिस स्पॉट से महिला का अपहरण करके ले गए थे शनिवार को वहां खून के साथ ही महिला का दुपट्टा, चप्पल पड़े मिले थे।
जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। महिला की तलाश करते हुए पुलिस पनिहार के नयागांव हाइवे किनारे पहुंची जहां सडक़ से 50 मीटर अंदर एक गड्ढे में शव पड़ा मिला है। महिला के गले पर कट के निशान है। जिससे साफ है गला रेतकर हत्या की गई है। मृतका का बेटा घटना के समय अपने सौतेले पिता के साथ था। पुलिस को आशंका है कि वारदात में वो भी शामिल है।
शहर के गोल पहाडिय़ा स्थित किशनबाग निवासी 40 वर्षीय रानी जाटव अपने बच्चों के साथ रहती है। 22 साल पहले रानी की शादी गोहद भिंड में हुई थी। चार साल पति से रिश्ता चला और उसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। पति से उसे दो बेटे छोटू (20) और विनय (18) भी हैं। यह दोनों अपनी मां के साथ रहते हैं। पहले पति से तलाक के कुछ साल बाद रानी ने विजय सिंह निधार उर्फ कल्लू निवासी गोल पहाडिय़ा से शादी कर ली। करीब 15 से 16 साल तक यह रिश्ता चला और अभी 6 महीने पहले रानी ने विजय से भी तलाक ले लिया। इस बात से विजय काफी बौखलाया हुआ था। उसने रानी की हत्या करने की धमकी दी थी।
गत शाम को रानी शहर में ही अपनी मां से मिलने गई थी। साथ में उसका छोटा बेटा विनय भी था। रात को लौटते समय जब महिला अपने घर के सामने पहुंची ही थी कि तभी वहां एक ईको कार आकर रुकी और उसमें से उसका तलाकशुदा पति व तीन से चार युवक उतरे और महिला को जबरन उस कार में डालकर ले गए। महिला का छोटा बेटा विनय भी उस कार में सवार हो गया था। घटना महिला के बड़े बेटे छोटू ने देखी थी। जब तक वह दौडक़र पहुंचता कार सवार महिला और उसके बेटे को लेकर भाग चुके थे। जिस पर उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
शनिवार सुबह जब पुलिस ने महिला की छानबीन शुरू की तो जिस स्पॉट से उसे कार सवार पति अगवा कर ले गया था वहां से करीब 100 कदम की दूरी पर महिला का दुपट्टा, चप्पल पड़ी मिली हैं और उसी जगह काफी मात्रा में खून पड़ा मिला है। जिसके बाद पुलिस को संदेह हुआ कि महिला के साथ कुछ गलत हो गया है। पर महिला का मोबाइल ऑन था। उसकी लोकेशन ट्रैस करते हुए पुलिस नयागांव पनिहार के पास हाइवे किनारे पहुंची तो सडक़ से करीब 50 मीटर अंदर महिला का शव पड़ा मिल गया है। पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को बुलाया और जांच पड़ताल की गई है।
सर्चिंग करते हुए जब पुलिस को नयागांव के पास महिला का शव मिला तो वह एक गड्ढे में उल्टा पड़ा हुआ था। फॉरेसिंक एक्सपर्ट की निगरानी में शव को सीधा कराया गया तो महिला के गले पर धारदार हथियार से कट के निशान थे। पूरे शरीर पर मारपीट की चोट के निशान थे। जिससे साफ था कि उसे प्रताडि़त कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को निगरानी में ले लिया है।
यह तो साफ है कि महिला की हत्या उसके तलाकशुदा पति ने नाराजगी के चलते की है, लेकिन महिला के बेटे की इसमें क्या भूमिका है। हत्या में वह भी शामिल है या उसके साथ भी कुछ गलत हुआ है। जब तक आरोपी नहीं पकड़ा जाता या मृतका का बेटा नहीं मिल जाता कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है।
जनकगंज टीआई आलोक सिंह परिहार ने बताया कि एक महिला को उसके ही तलाकशुदा पति ने अपहरण किया था। महिला की लाश नयागांव के पास मिली है। पुलिस पड़ताल कर रही है। महिला के बेटे का अभी कुछ पता नहीं चला है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









