ब्राह्मणों के महाकुंभ में जमदारा से पहुंचेगा मां रेणुका के चरणों का अमृत कलश
Jun 03 2023
ग्वालियर। 4 जून को जम्बूरी मैदान भोपाल में आयोजित ब्राह्मण हुंकार महाकुंभ में ग्वालियर चंबल संभाग के हजारों विप्र बंधु भगवान परशुराम की जन्मस्थली एवं महर्षि जमदग्नि व माता रेणुका की तपोभूमि से मां रेणुका के चरणों का अमृत जल कलश में लेकर ब्राह्मण एकता का शंखनाद करेंगे। इस हेतु ब्राह्मण समाज का एक प्रतिनिधि दल मधु भार्गव, डॉ. श्याम पाठक व कपिल भार्गव के नेतृत्व में शनिवार को ग्राम जमदारा पहुँचा। जहां पर ग्रामीणों ने स्वागत कर अमृत कलश भरकर सौंपा। यह कलश शनिवार की रात भोपाल लेकर रवाना हुए। जिसमें बड़ी संख्या में विप्रजन निजी वाहन व बसों से शामिल थे। इस अवसर पर आदित्य भार्गव, नारायण शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, भरत माटोलिया, राजेश शर्मा, मूलचन्द्र चतुर्वेदी, मयंक पाठक, कैलाश पाठक, टीकाराम शर्मा, जितेंद्र पाठक, संजय शर्मा, आदि ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









