15 दिवस में पूर्ण करें नाले की सफाई, कहीं भी ना बने जल भराव की स्थिति:महापौर शोभा सिकरवार
Jun 03 2023
ग्वालियर। महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार ने शनिवार को शहर के सभी वार्डों में नाला सफाई एवं सीवर समस्या को दृष्टिगत रखते हुए विधानसभा वार पार्षदगणों के साथ बैठकर चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि 15 दिवस में बारिश से पूर्व हर हाल में सभी वार्डों में नालियों एवं नालों की सफाई सुनिश्चित कराई जाए। इसके साथ ही सीवर समस्या का भी त्वरित निराकरण किया जाए।
नगर निगम के प्रशासनिक भवन सिटी सेंटर में आयोजित समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम ग्रामीण क्षेत्र के पार्षद गणों के साथ बैठक की गई जिसमें पार्षद गणों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में नाले ओपन है, तथा उनकी सफाई होना बहुत आवश्यक है। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए की 2 दिन में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं और 15 दिवस में नाला सफाई का कार्य पूर्ण करें।
इसके पश्चात ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के पार्षदगणों द्वारा नाला सफाई एवं सीवर चैंबर चौक की समस्या के बारे में बताया गया। इसके साथ ही कर्मचारियों की अनुपस्थिति तथा समय पर जेसीबी एवं अन्य मशीनरी न मिलने के कारण नाला सफाई ना होना बताया गया। वहीं कई स्थानों पर नाले पर अतिक्रमण की समस्या बताई गई। इसके साथ ही भैंस डेयरी संचालकों द्वारा गोबर फैलाने से सीवर लाइन चौक की समस्या बताई गई। इसको लेकर महापौर डॉ. सिकरवार ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा कहा कि कल से ही लगातार वार्ड में निरीक्षण करें और संबंधित पार्षद के साथ समस्या स्थल पर पहुंचकर समस्या का निराकरण कराएं।
इसके पश्चात ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के पार्षद गणों एवं ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पार्षदगणों के साथ बैठक की गई, जिसमें पार्षद गणों द्वारा नाला सफाई की समस्या एवं सीवर लाइन के मिलान ना होने की समस्या सहित कई स्थानों पर जल भराव की समस्या के बारे में बताया गया। इसके साथ ही नई लाइन डलवाने की भी बात की गई। वहीं कई स्थानों पर सिविल लाइन पुरानी होने के कारण गंदे पानी की समस्या की शिकायत भी की गई। जिसको लेकर महापौर डॉ. सिकरवार द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने एवं नाला सफाई का कार्य पूर्ण करने के साथ ही 15 वित्त आयोग की राशि से नई लाइन डलवाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि कृष्ण राव दीक्षित, मेयर इन काउंसिल के सदस्य अवधेश कौरव, श्रीमती आशा सुरेंद्र चौहान, नाथूराम, सुरेश सिंह सोलंकी, पार्षदगण, अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, मुकुल गुप्ता, विजय राज, कीर्ति वर्धन मिश्रा एवं सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









