गौशाला में अनुपयोगी वस्तुओं से बन रहे अग्नि 3 मिसाइल व भीष्म टैंक

Jun 03 2023

ग्वालियर। 3आर के तहत कबाड से बेहद सुंदर कलाकृतियां तैयार कर उनका सद्पयोग किया जा रहा है। इसी के तहत नगर निगम की लालटिपारा स्थित आदर्श गौशाला में पडे कबाड से दुश्मनों के दांत खट्टे कर देनी वाली भीष्म टैंक और अग्नि 3 मिसाइल का मॉडल निर्माण किया जा रहा है। इनके तैयार हो जाने के बाद उचित स्थान पर लगाया जाएगा।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत देशभर में कबाड से सुंदर कलाकृतियां तैयार कर उसका सद्पयोग करने का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशन में ग्वालियर नगर निगम भी कबाड की मात्रा को कम कर उसका सद्पयोग कर रहा है। ट्रेक्टर, कार के टायरों से जहां पार्को में सुंदर कलाकृतियां तैयार की जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर नगर निगम की आदर्श गौशाला जो कि आर्मी एरिया के पास स्थित है, वहां पर संत श्री ऋषभदेवानंद में मार्गदर्शन में भीष्म टैंक और अग्नि 3 मिसाइल का निर्माण कार्य चल रहा है।
निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशन में पायोनियर कंपनी द्वारा सीएसआर मद से 3 आर कॉन्सेप्ट के तहत वेस्ट टू आर्ट के लिए कलाकृतियां बनाई जा रही है।