उपायुक्त चौहान सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, 4 सफाई कर्मी अनुपस्थित मिले

Jun 03 2023

ग्वालियर। उपायुक्त  सत्यपाल सिंह चौहान के द्वारा शनिवार प्रात 7 बजे सफाई कर्मीयों की उपस्थिति चेक की गई। जिसमे क्षेत्र क्रमांक 19-15 के वार्ड 44-42 में अमित, बंटी, धीरज, हरीओम कुल 4 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए, साथ ही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। सतपाल सिंह चौहान उपायुक्त द्वारा टोपी बाजार व्यवसाय क्षेत्र स्थल का निरीक्षण कर शौचालय का फीडबैक रजिस्टर चैक कर सार्वजनिक शौचालय एवम मूत्रालय का भी निरीक्षण कर साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी उपस्थित रहे।