विश्व पर्यावरण का संदेश देने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Jun 03 2023
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में 3 जून से 5 जून तक तीन दिवसीय महोत्सव विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इस आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था की संयोजिका डॉ शिखा क_ल ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय महोत्सव विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इसमें 3 जून को शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन 2 आयु वर्ग में पर्यावरण थीम पर आयोजित की गई। पर्यावरण थीम पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और निर्णायकों का दिल जीता। यह आयोजन प्रात:11 से दीनदयाल सिटी मॉल में फ़ूड कोर्ड पर आयोजित किया गया। आयोजन पूर्ण रूप से निशुल्क रखा गया है। और इसमें जो भी प्रतिभागी विजेता एवम् उपविजेताओं होंगे उन्हें पुरूस्कार प्रदान किया जाएगा।
आज चित्रांकन प्रतियोगिता
4 जून को सुबह 9:30 बजे से तीन आयु वर्ग में चित्रांकन प्रतियोगिता पर्यावरण थीम पर दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ड पर आयोजित की गई है। चित्रांकन प्रतियोगिता भी पूर्णत: निशुल्क है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









