भगवान चक्रधर कमल पुष्पों एवं वनमाला से सजे

Jun 03 2023

ग्वालियर। सनातन धर्म मन्दिर में योगेश्वर भगवान चक्रधर श्रीकृष्ण का कमल पुष्पों से मनोहारी श्रंगार हुआ। मुख्य पुजारी पंडित रमाकान्त शास्त्री ने बताया ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को भगवान चक्रधर को मोरपंखी पगड़ी, कमल पुष्पों की वनमाला धारण कराकर कमल पुष्पों से मनमोहक श्रृंगार किया गया। ग्रीष्म ऋतु के अनुकूल सूती वस्त्रों की पोशाक धारण कराई गई। 
कमल पुष्प एवं वनमाला विशेष रूप से दतिया से मंगवाई गई थी। मुख्य पुजारी के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर भजन कीर्तन हुए।आरती के उपरांत पेड़े एवं फलों का प्रसाद वितरण हुआ।