युवक ने बाजार में पुरानी रंजिश के चलते चलाई गोली, आरोपी को गिरफ्तार
Jun 02 2023
ग्वालियर। भितरवार में एक पंचर की दुकान चलाने वाले युवक पर दो युवकों ने कट्टे से फायर कर दिया। यह तो किस्मत अच्छी थी कि गोली बगल से निकल गई। वरना युवक की जान भी जा सकती थी। घटना मुख्य बाजार की है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
भितरवार रेस्ट हाउस के सामने जमील खान की पंचर की दुकान है। उसकी किसी बात को लेकर शाहिद उर्फ गुंडा से पूर्व से विवाद चल रहा था। इसके चलते जब मैं अपनी दुकान पर बैठा था, उसी दौरान शाहिद अपने एक साथी के साथ पल्सर पर सवार होकर आया। उसने जान से मारने की नियत से जमील पर गोली चला दी। गोली चलते ही भगदड़ मच गई, आरोपी मौके से फरार हो गया। जिस समय गोली चली उस दौरान दुकान पर कई लोग मौजूद थे, यह गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। विवाद का कारण पूर्व में जमील की दुकान में चोरी होने का बताया जा रहा है। इसमें भी शाहिद का नाम आया था। शाहिद के साथ उसकी गाली गलौज भी हुई थी।
भितरवार थाना प्रभारी रमाकान्त उपाध्याय ने बताया कि मामले का सीसीटीवी सामने के आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। शाहिद सहित एक युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर शाहिद को गिरफ्तार कर लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









